---Advertisement---

Chhattisgarh College Admission 2026-27 | छत्तीसगढ़ कॉलेज एडमिशन 2026-27: प्रवेश प्रक्रिया, मेरिट लिस्ट और संपूर्ण जानकारी

By: The Education Desk

On: 11/06/2026

Chhattisgarh College Admission 2026-27
---Advertisement---

Chhattisgarh College Admission 2026-27: नमस्कार दोस्तों! यदि आप 2026-27 के शैक्षणिक सत्र में छत्तीसगढ़ के किसी भी सरकारी या निजी कॉलेज में प्रवेश लेने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई शिक्षा नीति (NEP-2020) पर आधारित एकीकृत प्रवेश मार्गदर्शिका और नियम जारी कर दिए गए हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको दुर्ग यूनिवर्सिटी (Hemchand Yadav Vishwavidyalaya), पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU), और संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय (SGGV) सहित छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख विश्वविद्यालयों की ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

कॉलेज एडमिशन 2026 क्या है?

Chhattisgarh College Admission 2026-27 छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया को ‘कॉलेज एडमिशन 2026’ के नाम से जाना जा रहा है। इस वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) और चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) के अंतर्गत संचालित की जा रही है।

प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और इसके लिए छात्रों को संबंधित विश्वविद्यालयों के वेब पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करना होगा। इस बार एक नई और अनिवार्य शर्त भी जोड़ी गई है, जिसके तहत सभी विद्यार्थियों को अपना ABC (Academic Bank of Credit) ID या APAAR ID बनाना अनिवार्य कर दिया गया है।

एडमिशन प्रक्रिया कब शुरू होगी?

Chhattisgarh College Admission 2026-27 विभिन्न विश्वविद्यालयों ने अपने शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल खोलने की तिथियां घोषित कर दी हैं।

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय (SGGV), सरगुजाप्रवेश प्रक्रिया 01 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है।
दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांवऑनलाइन प्रवेश 09 जून 2026 से शुरू हो गए हैं।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (दुर्ग यूनिवर्सिटी) और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU)प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जून 2026 से शुरू किए जाएंगे
छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइटOfficial Website
  • नोट: बिलासपुर, रायगढ़ एवं बस्तर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के संबंध में फिलहाल ऑनलाइन आवेदन की आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। यदि आप इन विश्वविद्यालयों के अंतर्गत किसी कॉलेज में प्रवेश लेने की योजना बना रहे हैं, तो इस लेख को सेव करके रखें। जैसे ही संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा प्रवेश प्रक्रिया, आवेदन तिथि या मेरिट सूची से जुड़ा कोई नया अपडेट जारी किया जाएगा, इस लेख को तुरंत अपडेट कर दिया जाएगा ताकि आपको सबसे पहले सटीक एवं नवीनतम जानकारी प्राप्त हो सके।

महत्वपूर्ण तिथियां (Admission Date Table)

Chhattisgarh College Admission 2026-27 विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा जारी किए गए चरणों (Phases) की तिथियां इस प्रकार हैं:

विश्वविद्यालय का नामकार्यक्रम (विवरण)तिथि
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय (SGGV)ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन (प्रथम चरण01-06-2026 से 20-06-2026 (रात 11:59 बजे तक)
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालयऑनलाइन प्रवेश हेतु आवेदन09-06-2026 से 20-06-2026
दुर्ग यूनिवर्सिटी (Hemchand Yadav)ऑनलाइन पोर्टल प्रारंभ (प्रथम चरण)16-06-2026 से 05-07-2026
दुर्ग यूनिवर्सिटीप्रथम मेरिट सूची जारी करने की तिथि06-07-2026
दुर्ग यूनिवर्सिटीमहाविद्यालयों में प्रवेश लेने की तिथि06-07-2026 से 15-07-2026
दुर्ग यूनिवर्सिटीद्वितीय चरण हेतु प्रवेश पोर्टल प्रारंभ16-07-2026 से 26-07-2026
PRSU (पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय)ऑनलाइन पोर्टल खुलने की तिथि16-06-2026 से 24-07-2026 (लगातार खुला रहेगा)
PRSUप्रथम चरण: मेरिट सूची जारी होना27-06-2026
PRSUप्रथम चरण: प्रवेश लेने की तिथि27-06-2026 से 10-07-2026
PRSUद्वितीय चरण: मेरिट सूची जारी 11-07-2026
PRSUतृतीय चरण: मेरिट सूची जारी होना17-07-2026
(नोट: रिक्त स्थानों के लिए प्राचार्य 31 जुलाई तक तथा कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक प्रवेश दे सकेंगे।)

कौन-कौन आवेदन कर सकते हैं?

Chhattisgarh College Admission 2026-27 प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, अन्य राज्यों के बोर्ड या विश्वविद्यालयों से अर्हकारी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी भी नियमानुसार गुणाानुक्रम के आधार पर रिक्त सीटों पर प्रवेश पा सकते हैं।

अन्य राज्य के विद्यार्थियों को निर्धारित प्रारूप में एक शपथ-पत्र प्रस्तुत करना होगा कि यदि प्रवेश में कोई त्रुटि या गलत जानकारी पाई जाती है, तो उनका प्रवेश निरस्त किया जा सकेगा।

Chhattisgarh College Admission 2026-27: Educational Qualification

विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कुछ विशेष नियम और अर्हताएं निर्धारित की गई हैं:

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम शैक्षणिक योग्यतामहत्वपूर्ण नियम / प्रतिशत
स्नातक (UG – BA, B.Sc, B.Com, BCA)मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) उत्तीर्णविज्ञान संकाय (Science) के छात्र कला (Arts) या वाणिज्य (Commerce) ले सकते हैं, लेकिन कला/वाणिज्य के छात्र विज्ञान संकाय नहीं ले सकते।
स्नातकोत्तर (PG – MA, M.Sc, M.Com)संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) उत्तीर्णस्नातक स्तर पर संबंधित विषय का अध्ययन किया होना अनिवार्य है।
विधि संकाय (LLB प्रथम वर्ष)स्नातक परीक्षा उत्तीर्णसामान्य वर्ग: 45%, ओबीसी (OBC): 42%, एससी/एसटी (SC/ST): 40% न्यूनतम अंक अनिवार्य

Chhattisgarh College Admission 2026-27: Age Limit

यदि आप सोच रहे हैं कि कॉलेज में प्रवेश के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा है, तो आपके लिए अच्छी खबर है! छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी कक्षाओं एवं पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयु सीमा के बंधन को समाप्त कर दिया गया है। कोई भी योग्य उम्मीदवार बिना किसी आयु प्रतिबंध के आवेदन कर सकता है।

Chhattisgarh College Admission 2026-27: Important Documents

ऑनलाइन आवेदन करते समय और कॉलेज में प्रवेश (Document Verification) के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

दस्तावेज (Documentsआवश्यकता (Status)विवरण
ABC ID / APAAR IDअति अनिवार्यइसके बिना प्रवेश फॉर्म नहीं भरा जा सकेगा (digilocker.gov.in से बनाएं)।
10वीं और 12वीं की अंकसूचीअनिवार्ययदि मूल प्रति नहीं है, तो इंटरनेट कॉपी पर प्राचार्य के हस्ताक्षर मान्य होंगे।
स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC)अनिवार्यप्रवेश के समय मूल प्रति जमा करनी होगी।
माइग्रेशन सर्टिफिकेटअनिवार्यअन्य बोर्ड या विश्वविद्यालय से आने वाले छात्रों के लिए।
निवास प्रमाण पत्रअनिवार्यछत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए।
जाति प्रमाण पत्रयदि लागू होSC/ST/OBC वर्ग के आरक्षण का लाभ लेने के लिए।
अधिभार (Weightage) प्रमाण पत्रअनिवार्यअंतिम संस्था द्वारा जारी किया गया।
चरित्र प्रमाण पत्रअनिवार्यअंतिम संस्था द्वारा जारी किया गया।

Chhattisgarh College Admission 2026-27: Application Fee

आवेदन शुल्क अलग-अलग विश्वविद्यालयों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है:

विश्वविद्यालय / महाविद्यालय का नामआवेदन/पंजीयन शुल्क
दुर्ग यूनिवर्सिटी (Hemchand Yadav Vishwavidyalaya)पूर्णतः निःशुल्क (₹0)
शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर (V.Y.T.) महाविद्यालय, दुर्गपूर्णतः निःशुल्क (₹0)
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय (SGGV), सरगुजा₹100/- प्रति पंजीयन

Chhattisgarh College Admission 2026-27 Registration Process Step By Step

छत्तीसगढ़ के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।

कॉलेज एडमिशन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया को मैं यहाँ स्टेप-बाय-स्टेप और डिटेल में समझा रहा हूँ, ताकि फॉर्म भरते समय आपसे कोई गलती न हो। आप इसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर दोनों के माध्यम से बहुत आसानी से भर सकते हैं।

  • स्टेप 1: सबसे पहले ABC ID / APAAR ID जनरेट करें (यह अनिवार्य है) फॉर्म भरने से पहले आपको वेबसाइट www.abc.gov.in या Digilocker पोर्टल (https://www.digilocker.gov.in) पर जाकर अपनी ABC ID/APAAR ID बनानी होगी।
इसके बिना आपका ऑनलाइन प्रवेश आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यदि आपने यह आईडी पहले ही बना ली है, तो आपको दोबारा बनाने की आवश्यकता नहीं है, आप पुरानी आईडी का ही उपयोग कर सकते हैं।
  • स्टेप 2: फॉर्म भरने से पहले ज़रूरी डाक्यूमेंट्स (सॉफ्ट कॉपी) तैयार रखें ऑनलाइन फॉर्म भरने बैठने से पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इन दस्तावेजों की साफ फोटो या स्कैन कॉपी सेव कर लें:
10वीं और 12वीं (या अंतिम परीक्षा) की अंकसूची (Marksheet)। अगर आपको ओरिजिनल अंकसूची नहीं मिली है, तो आप इंटरनेट से निकाली गई कॉपी भी अपलोड कर सकते हैं।
आपकी पासपोर्ट साइज फोटो और आपके हस्ताक्षर (Signature)।
टीसी (TC), माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि हो)।
जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और यदि कोई बोनस अंक (NCC/NSS/Sports) चाहिए तो उसका सर्टिफिकेट।
  • स्टेप 3: सही ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं आपको जिस यूनिवर्सिटी या कॉलेज में प्रवेश लेना है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जैसे:
दुर्ग यूनिवर्सिटी (Hemchand Yadav Univ.): वेबसाइट www.durguniversity.ac.in पर जाकर ‘Online Admission Form 2026-27’ लिंक पर क्लिक करें या सीधे https://durg1.ucanapply.com पर जाएं।
सरगुजा यूनिवर्सिटी (SGGV): वेबसाइट www.sggcg.in पर जाएं।
शासकीय विज्ञान महाविद्यालय (V.Y.T. College), दुर्ग: वेबसाइट https://student.govtsciencecollegedurg.ac.in/ पर जाएं।
  • स्टेप 4: नया रजिस्ट्रेशन और OTP वेरिफिकेशन
पोर्टल खुलने के बाद सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन (Registration) करना होगा।
रजिस्ट्रेशन करते समय अपना ही चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें। इस बार OTP Based Login System तैयार किया गया है। जब आप पहली बार लॉगिन करेंगे, तो आपके दिए गए मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक OTP भेजा जाएगा जिसे डालना अनिवार्य है।
रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद आपको एक User ID और Password मिल जाएगा।
  • स्टेप 5: पर्सनल डिटेल्स भरना और कॉलेजों का चयन (Choice Filling)
मिले हुए User ID और Password का उपयोग करके लॉगिन करें और फॉर्म में अपनी सभी जानकारी (नाम, पता, शैक्षणिक रिकॉर्ड) सावधानी से भरें।
आप एक ही आवेदन फॉर्म में अपनी पसंद के अधिकतम 10 कॉलेजों (Mahavidyalaya) का चयन कर सकते हैं।
  • स्टेप 6: आवेदन शुल्क (फीस) का भुगतान
यदि आप दुर्ग यूनिवर्सिटी या V.Y.T. साइंस कॉलेज (दुर्ग) का फॉर्म भर रहे हैं, तो यह पूर्णतः निःशुल्क (₹0) है।
यदि आप संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी (सरगुजा) का फॉर्म भर रहे हैं, तो आपको ₹100 प्रति पंजीयन के हिसाब से ऑनलाइन फीस देनी होगी।
  • स्टेप 7: फॉर्म सबमिट करना और प्रिंट आउट सुरक्षित रखना
सारी जानकारी चेक करने और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद अपना फॉर्म सबमिट कर दें।
ध्यान रहे, फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। किसी भी स्थिति में ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
फॉर्म सबमिट करने के बाद, आवेदन की एक प्रति (Copy) आपकी आईडी पर अपलोड हो जाएगी। इसे आप डाउनलोड और प्रिंट करके अपने पास रख लें, क्योंकि जब मेरिट लिस्ट में नाम आएगा तब कॉलेज में यही प्रिंटआउट और ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे।

फॉर्म भरते समय अगर कोई गलती हो जाए तो क्या करें?

  • अगर फॉर्म भरते समय आपके नाम, माता-पिता के नाम, जन्म तिथि या विषय के चयन में कोई गलती (त्रुटि) हो जाती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप संबंधित महाविद्यालय या विश्वविद्यालय के माध्यम से इसे निःशुल्क (Free) सुधार करवा सकते हैं।
  • यदि आपका नाम आपके द्वारा चुने गए 10 कॉलेजों की पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आता है, तो आपको नया फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा। आप अपने उसी पुराने User ID और Password से लॉगिन करके नए कॉलेजों का चुनाव कर सकेंगे।
(हेल्पलाइन): यदि फॉर्म भरते समय आपको कोई भी तकनीकी परेशानी (Technical Issue) आती है, तो आप दुर्ग यूनिवर्सिटी के नंबर 08062526431 (या ईमेल onlinehelp@durguniversity.in) और सरगुजा यूनिवर्सिटी के लिए 9098399749 पर संपर्क कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में चल रही सरकारी भर्तियों की पूरी जानकारी पढ़ें;

Chhattisgarh College Admission 2026-27

Table of Contents

Chhattisgarh College Admission 2026-27: Selection Process

कॉलेज में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process) को मैं यहाँ बिल्कुल सरल और विस्तार से समझा रहा हूँ, ताकि आपको पता चल सके कि कॉलेज में सीट पक्की कैसे होती है और मेरिट लिस्ट कैसे बनती है।

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग की प्रवेश मार्गदर्शिका 2026-27 के अनुसार, प्रवेश की पूरी प्रक्रिया मुख्य रूप से मेरिट (गुणाानुक्रम), अधिभार (Bonus Marks) और आरक्षण (Reservation) पर आधारित होती है।

चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार हैं:

  • 1. मेरिट लिस्ट कैसे बनती है? (Merit Calculation)
स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कक्षाओं में प्रवेश के लिए कोई अलग से परीक्षा नहीं होती है (विधि/LLB जैसे कुछ कोर्स छोड़कर)। आपका चयन सीधे तौर पर आपकी अर्हकारी परीक्षा (जैसे UG के लिए 12वीं और PG के लिए स्नातक) में प्राप्त अंकों के आधार पर होता है।
कॉलेज आपके मूल प्राप्तांकों (Marks) में आपके पास मौजूद विशेष सर्टिफिकेट्स के बोनस अंक (अधिभार) जोड़ता है और उसके बाद फाइनल मेरिट सूची तैयार कर नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर लगा दी जाती है।
  • 2. अधिभार या बोनस अंक (Weightage System)
मेरिट में ऊपर आने के लिए अधिभार बहुत अहम भूमिका निभाता है। यदि आपके पास खेलकूद, NCC, NSS या स्काउट्स का प्रमाण पत्र है, तो आपको 2% से लेकर 15% तक बोनस अंक मिलते हैं, जो सीधे आपके प्रतिशत में जुड़ जाते हैं।

NCC / NSS / स्काउट्स:

  • ‘A’ सर्टिफिकेट: 2%
  • ‘B’ सर्टिफिकेट या द्वितीय सोपान उत्तीर्ण स्काउट: 3%
  • C’ सर्टिफिकेट या तृतीय सोपान उत्तीर्ण स्काउट: 4%
  • गणतंत्र दिवस परेड (नई दिल्ली) में भाग लेने पर: 5%
  • राष्ट्रपति स्काउट या राज्य के सर्वश्रेष्ठ NCC कैडेट: 10%
  • यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (विदेश प्रवास): 15%

खेलकूद (Sports) / सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं:

  • जिला/संभाग स्तर पर टीम के सदस्य: 2%, व्यक्तिगत: 4%
  • राष्ट्रीय/अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर: 5% से 7% तक
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर: 10% से 15% तक (ध्यान दें: ये अधिभार अंक केवल मेरिट सूची में आपका स्थान ऊपर करने के लिए दिए जाते हैं, पास होने की न्यूनतम योग्यता पाने के लिए इनका उपयोग नहीं किया जा सकता।)

3. आरक्षण के नियम (Reservation Policy)

Chhattisgarh College Admission 2026-27: छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार हर कॉलेज में उपलब्ध सीटों को अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षित रखा जाता है, जिससे चयन होता है:

ST (अनुसूचित जनजाति)32% सीटें
SC (अनुसूचित जाति)12% सीटें
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग)14% सीटें
महिला आरक्षणसभी वर्गों में महिलाओं के लिए 30% क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बच्चों/पोते-पोतियों के लिए 3% सीटें आरक्षित हैं।
  • जम्मू-कश्मीर के विस्थापितों के लिए न्यूनतम अंकों में 10% की छूट के साथ 5% अतिरिक्त सीटों का भी प्रावधान है।

4. प्रवेश में प्राथमिकता (Priority List)

  • यदि दो छात्रों के अंक समान हो जाते हैं या सीट कम होती है, तो प्रवेश देते समय उन छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है जिन्होंने एक ही बार में (Regularly) अपनी पिछली परीक्षा पास की है। पूरक (Compartment) आने के बाद पास होने वाले छात्रों को प्राथमिकता सूची में नीचे रखा जाता है।

5. दस्तावेजों का सत्यापन और अंतिम प्रवेश (Document Verification & Final Admission)

  • Chhattisgarh College Admission 2026-27: जब आपका नाम मेरिट सूची में आ जाता है, तो आपको निर्धारित अंतिम तिथि से पहले कॉलेज की प्रवेश समिति के सामने उपस्थित होना होता है।
  • सत्यापन सही पाए जाने पर कॉलेज आपकी मूल टीसी (Original Transfer Certificate) जमा कर लेता है और उस पर ‘प्रवेश दिया गया’ (Admitted) की सील लगाकर उसे रद्द कर देता है ताकि आप कहीं और एक साथ प्रवेश न ले सकें।
  • अंत में, निर्धारित शुल्क (Admission Fee) जमा करने के बाद ही आपका प्रवेश पूरी तरह से मान्य (Confirm) होता है। यदि आप अंतिम तिथि तक फीस जमा नहीं करते हैं, तो आपकी सीट निरस्त कर दी जाएगी और रिक्त स्थान पर किसी अन्य छात्र को मौका मिल जाएगा।
एक विशेष नियम (Subject Change Penalty): यदि आप प्रवेश मिलने के बाद अपना संकाय/विषय (जैसे विज्ञान से आर्ट्स) बदलते हैं, तो नई मेरिट बनाते समय आपके प्राप्तांकों में से 5% अंक काट लिए जाएंगे, जिससे आपकी मेरिट नीचे गिर सकती है।

सावधान! इन 3 कारणों से कैंसल (रद्द) हो सकता है आपका कॉलेज एडमिशन

Chhattisgarh College Admission 2026-27: कॉलेज में सीट पक्की होने के बाद भी कुछ कड़े नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन न करने पर आपका College Admission Cancel किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग की प्रवेश मार्गदर्शिका के अनुसार छात्रों को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • 1. फर्जी दस्तावेज या गलत जानकारी (Fake Documents): यदि प्रवेश के समय या उसके बाद यह पाया जाता है कि छात्र ने जाली प्रमाण-पत्र (मार्कशीट, जाति या निवास) जमा किए हैं या जानबूझकर गलत जानकारी दी है, तो प्राचार्य को बिना किसी पूर्व सूचना के प्रवेश निरस्त करने का पूरा अधिकार है।
  • 2. लगातार 1 महीने की अनुपस्थिति (Continuous Absence): कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद यदि कोई भी विद्यार्थी बिना किसी पूर्व अनुमति या उचित कारण के लगातार एक माह (30 दिन) तक अपनी कक्षाओं से अनुपस्थित (Absent) रहता है, तो उसका प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
  • रैगिंग और आपराधिक रिकॉर्ड (Ragging & Criminal Record): न्यायालय में आपराधिक प्रकरण (Criminal Case) चलने, कॉलेज की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या रैगिंग में शामिल होने वाले छात्रों का प्रवेश तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा।

कॉलेज में विषय या संकाय बदलने के नियम (Rules for Subject Change)

Chhattisgarh College Admission 2026-27: कई बार छात्र एडमिशन लेते समय गलत विषय चुन लेते हैं या बाद में अपनी स्ट्रीम (Stream) बदलना चाहते हैं। नई शिक्षा नीति (NEP-2020) और उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार इसके लिए ये महत्वपूर्ण नियम हैं:

  • 5% अंकों की कटौती (Penalty): यदि कोई छात्र अर्हकारी परीक्षा (जैसे 12वीं) का संकाय/विषय बदलकर कॉलेज में प्रवेश चाहता है (उदाहरण: 12वीं साइंस से कॉलेज में आर्ट्स), तो मेरिट लिस्ट बनाते समय उसके कुल प्राप्तांकों में से 5 प्रतिशत अंक घटाकर (Deduct) गुणाानुक्रम निर्धारित किया जाएगा।
  • केवल एक बार मौका: महाविद्यालय में प्रवेश लेने के बाद, छात्र वर्तमान सत्र के दौरान केवल एक ही बार अपना संकाय, विषय या ग्रुप बदल सकता है।
  • अंतिम तिथि: विषय परिवर्तन की अनुमति केवल प्राचार्य द्वारा अकादमिक कैलेंडर के पहले आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) की तारीख तक ही दी जाएगी, वह भी तब जब उस विषय में सीटें खाली हों।

अन्य राज्य (Out of State) के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश नियम

Chhattisgarh College Admission 2026-27: यदि आप छत्तीसगढ़ के बाहर के किसी विश्वविद्यालय या बोर्ड से पढ़कर आए हैं और यहाँ एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए प्रक्रिया थोड़ी अलग है:

  • शपथ-पत्र (Affidavit): अन्य राज्य के विद्यार्थियों को निर्धारित प्रारूप में एक शपथ-पत्र देना होगा कि यदि उनके द्वारा दी गई जानकारी या सर्टिफिकेट गलत पाए जाते हैं, तो उनका प्रवेश तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा।
  • पात्रता प्रमाण-पत्र (Eligibility Certificate): अन्य राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों को संबंधित विश्वविद्यालय से अपना ‘पात्रता प्रमाण-पत्र’ और ‘माइग्रेशन’ प्राप्त करने के बाद ही प्रवेश प्रदान किया जाएगा।

प्राइवेट (स्वाध्यायी) विद्यार्थियों के लिए एडमिशन की जानकारी

Chhattisgarh College Admission 2026-27: यदि आप कॉलेज नियमित (Regular) रूप से नहीं जाना चाहते और प्राइवेट (Private/Non-Collegiate) फॉर्म भरना चाहते हैं, तो आपको अभी थोड़ा इंतजार करना होगा:

  • हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (दुर्ग यूनिवर्सिटी) की अधिसूचना के अनुसार, स्वाध्यायी (प्राइवेट) विद्यार्थियों के पंजीयन (Registration) के लिए प्रवेश पोर्टल बाद में अलग से खोला जाएगा।
  • रेगुलर (नियमित) छात्रों के साथ प्राइवेट छात्रों के फॉर्म नहीं भरे जा रहे हैं। प्राइवेट परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट का लगातार अवलोकन करते रहें।
छत्तीसगढ़ के सभी कॉलेजों में फर्स्ट सेमेस्टर एडमिशन से जुड़ी नई जानकारी के लिए इस पोस्ट को सेव रखें। कोई भी नया अपडेट आने पर इसी ब्लॉग में अपडेट किया जाएगा। सबसे पहले एडमिशन अपडेट्स पाने के लिए दिए गए WhatsApp ग्रुप लिंक को ज्वाइन करें और इसे अपने स्कूल-कॉलेज के दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Chhattisgarh College Admission 2026-27: विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के प्रमुख विश्वविद्यालयों, स्वशासी महाविद्यालयों एवं Academic Bank of Credits (ABC ID) से संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों के महत्वपूर्ण लिंक नीचे उपलब्ध कराए गए हैं। अभ्यर्थी इन पोर्टलों के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन, मेरिट सूची, प्रवेश दिशा-निर्देश एवं आधिकारिक अधिसूचनाओं की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण विवरणडायरेक्ट लिंक
ABC ID / APAAR ID बनाएं (अनिवार्य)View Here (abc.gov.in) या Digilocker
दुर्ग यूनिवर्सिटी (Hemchand Yadav) एडमिशन पोर्टलयहाँ से अप्लाई करें
दुर्ग यूनिवर्सिटी ऑफिशियल वेबसाइटwww.durguniversity.ac.in
PRSU (पं. रविशंकर शुक्ल वि.वि., रायपुर) वेबसाइटwww.prsu.ac.in
संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी (SGGV, सरगुजा) पोर्टलwww.sggcg.in
शासकीय V.Y.T. साइंस कॉलेज (दुर्ग) एडमिशन लिंकयहाँ से अप्लाई करें
दिग्विजय महाविद्यालय (राजनांदगांव) एडमिशन लिंकयहाँ से अप्लाई करें
दुर्ग यूनिवर्सिटी नोटिफिकेशन PDF 2026-27[यहाँ VISIT करके PDF डाउनलोड करें]
Raipur University नोटिफिकेशन PDF 2026-27[यहाँ VISIT करके PDF डाउनलोड करें]

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. Chhattisgarh College Admission 2026-27 के लिए क्या ABC ID बनाना अनिवार्य है?

  • उत्तर: जी हाँ, उच्च शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सभी विद्यार्थियों के लिए प्रवेश फॉर्म भरते समय अपना ABC ID (Academic Bank of Credit) या APAAR ID डालना 100% अनिवार्य है। इसके बिना कोई भी विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश आवेदन फॉर्म नहीं भर सकेगा।

Q2. दुर्ग यूनिवर्सिटी (Durg University) और अन्य कॉलेजों में प्रवेश फॉर्म भरने की फीस कितनी है?

  • उत्तर: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (दुर्ग यूनिवर्सिटी) और शासकीय V.Y.T. साइंस कॉलेज (दुर्ग) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पूर्णतः निःशुल्क (₹0) है। वहीं, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय (SGGV, सरगुजा) में प्रति पंजीयन आवेदन शुल्क 100/- रुपये निर्धारित किया गया है।

Q3. Chhattisgarh College Admission 2026-27: एक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अधिकतम कितने कॉलेजों का चयन कर सकता है?

  • उत्तर: प्रवेश नियमों के अनुसार, प्रत्येक विद्यार्थी अधिकतम एक बार में 10 महाविद्यालयों हेतु प्रवेश आवेदन फॉर्म भर सकता है। यदि पहली मेरिट सूची में किसी भी कॉलेज में नाम नहीं आता है, तो छात्र बिना दोबारा रजिस्ट्रेशन किए उसी आईडी से पुनः नए कॉलेजों का चयन कर सकते हैं।

Q4. क्या 12वीं के बाद कॉलेज में अपना संकाय (Stream/Subject) बदला जा सकता है?

  • उत्तर: हाँ, आप अपना संकाय बदल सकते हैं। लेकिन उच्च शिक्षा विभाग की प्रवेश मार्गदर्शिका के अनुसार, यदि कोई छात्र अर्हकारी परीक्षा (12वीं) का संकाय बदलकर प्रवेश चाहता है, तो मेरिट सूची बनाते समय उसके कुल प्राप्तांकों में से 5 प्रतिशत अंक घटाकर (Deduct करके) गुणाानुक्रम निर्धारित किया जाएगा।

Q5. Chhattisgarh College Admission 2026-27 के लिए अधिकतम आयु सीमा (Age Limit) क्या है?

  • उत्तर: छ.ग. शासन, उच्च शिक्षा विभाग के आधिकारिक निर्देशानुसार, सभी कक्षाओं एवं पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयु सीमा के बंधन को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। अतः किसी भी उम्र के योग्य उम्मीदवार बिना किसी आयु प्रतिबंध के आवेदन कर सकते हैं।

Chhattisgarh College Admission 2026-27 छत्तीसगढ़ कॉलेज एडमिशन 2026-27 उच्च शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन तिथि, मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइटों का नियमित अवलोकन करते रहें।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक अधिसूचनाओं एवं उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है। किसी भी अंतिम निर्णय से पूर्व संबंधित विश्वविद्यालय या महाविद्यालय की आधिकारिक सूचना अवश्य देखें।यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो हमारी वेबसाइट THE EDUCATION DESK को नियमित रूप से विजिट करते रहें। यहां आपको कॉलेज एडमिशन, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट, छात्रवृत्ति, सरकारी नौकरियों एवं शिक्षा जगत की हर महत्वपूर्ण अपडेट सरल भाषा में सबसे पहले उपलब्ध कराई जाती है, ताकि आप किसी भी महत्वपूर्ण अवसर से वंचित न रहें। :::

The Education Desk

I am a passionate and dedicated writer who specializes in creating informative content related to Government Jobs, Private Jobs, Sarkari Yojana, Admit Cards, Results, and Education News. He focuses on providing accurate, easy-to-understand, and up-to-date information that helps students and job seekers stay informed about the latest opportunities and official updates. With a keen interest in education and career-related topics, Ekant Kaushik aims to make reliable information accessible to every reader through clear and user-friendly content.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment