---Advertisement---

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 | 708 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल Big Opportunity

By: The Education Desk

On: 09/07/2026

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026
---Advertisement---

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और वन विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक (Forest Guard) और वन्य जीव रक्षक (Wildlife Guard) मुख्य परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2026 के तहत जारी किया गया है, जिसमें कुल 708 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

यह भर्ती क्यों महत्वपूर्ण है? यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जिन्हें प्रकृति और वन्य जीवन से लगाव है और जो एक स्थायी सरकारी नौकरी (स्थायी पद) की तलाश में हैं। वेतनमान और भत्ते सरकारी नियमों के अनुसार बेहतरीन हैं।

CG Students के लिए क्या लाभ है? (क्या CG Candidate आवेदन कर सकते हैं?) छत्तीसगढ़ (CG) या अन्य राज्यों के छात्रों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या वे UP की भर्तियों में शामिल हो सकते हैं। आधिकारिक पीडीएफ के अनुसार—हाँ, CG और अन्य राज्यों के छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अनारक्षित (General) श्रेणी की रिक्तियों पर फाइट करने का मौका मिलेगा। लेकिन ध्यान रहे, इसके लिए एक बड़ी शर्त है—आपके पास UP PET-2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए। यदि आपने UP PET-2025 की परीक्षा दी थी, तो आपके लिए यूपी में नौकरी पाने का यह शानदार अवसर है।

इस लेख में क्या मिलेगा? इस ब्लॉग में आपको UPSSSC वन रक्षक भर्ती 2026 के बारे में A to Z जानकारी मिलेगी। हम आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, शारीरिक मापदंड (Physical Test), नया सिलेबस, और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया को सरल हिंदी में समझेंगे। हम आपको यह भी बताएंगे कि फॉर्म भरते समय कौन सी गलतियों से बचना है। (Physical Test), नया सिलेबस, और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया को सरल हिंदी में समझेंगे। हम आपको यह भी बताएंगे कि फॉर्म भरते समय कौन सी गलतियों से बचना है।

अंत तक इस लेख को पढ़ें, क्योंकि इसे पढ़ने के बाद आपको कोई और वेबसाइट या 32 पेज का नोटिफिकेशन खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी!

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 || Quick Overview Table

विवरणआधिकारिक जानकारी
विभाग का नामप्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश
भर्ती/परीक्षा का नामवन रक्षक व वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/13
राज्यउत्तर प्रदेश (UP)
कुल पद708 पद
शैक्षणिक योग्यता12वीं पास (Intermediate) + UP PET-2025 स्कोरकार्ड
आयु सीमा18 से 40 वर्ष (1 जुलाई 2026 के अनुसार)
वेतन (Salary)पे लेवल-2 (₹19,900 – ₹63,200)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन (Online)
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा + फिजिकल टेस्ट (PST/PET) + मेडिकल टेस्ट
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि30 जून 2026
Official Websiteupsssc.gov.in

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 केवल PET-2025 पास उम्मीदवार ही कर सकते हैं आवेदन: आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस मुख्य परीक्षा के लिए केवल वे ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET-2025) में सम्मिलित हुए हैं और जिन्हें आयोग द्वारा वैध स्कोरकार्ड जारी किया गया है। यदि आपका PET-2025 का स्कोर शून्य (0) या ऋणात्मक (Negative) है, तो आपको मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

भर्ती परिचय और विभाग

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 उत्तर प्रदेश के वन एवं वन्य जीव विभाग के अंतर्गत नियंत्रण अधीन वन रक्षक (Forest Guard) और वन्य जीव रक्षक (Wildlife Guard) के खाली पड़े पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। जंगलों की कटाई रोकने, वन्य जीवों के संरक्षण और वन संपदा की सुरक्षा की जिम्मेदारी इन्हीं रक्षकों के कंधों पर होती है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के अधीन काम करना होगा।

Notification Highlights

विज्ञापन संख्या12-परीक्षा/2026
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि23 अप्रैल 2026
पदों की प्रकृतिसभी घोषित पद ‘स्थायी’ (Permanent) प्रकृति के हैं।
शॉर्टलिस्टिंग का आधारPET-2025 का नॉर्मलाइज्ड स्कोर (Normalized Score)।
पदों के मुकाबले बुलावाकुल विज्ञापित पदों के 15 गुना अभ्यर्थियों (अंतिम कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शामिल करते हुए) को लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

CG Students और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए जानकारी (Other State Eligibility)

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 क्या छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार या अन्य राज्यों के छात्र यूपी वन रक्षक भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं?

उत्तर है— हाँ!

नियम क्या कहता है? PDF के पृष्ठ 18, नियम 11.03 के अनुसार, “जो अभ्यर्थी उ0प्र0 राज्य के मूल निवासी नहीं हैं, उन्हें आरक्षण का लाभ अनुमन्य नहीं है। ऐसे अभ्यर्थी अनारक्षित (Unreserved) श्रेणी के माने जाएंगे।”

इसका मतलब क्या है?

  • यदि आप CG या किसी अन्य राज्य से SC, ST या OBC वर्ग में आते हैं, तो यूपी की इस भर्ती में आपको General (सामान्य) उम्मीदवार माना जाएगा।
  • आयु में कोई छूट नहीं मिलेगी (आपकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच ही होनी चाहिए)।
  • सबसे जरूरी: आपके पास UPSSSC का PET-2025 स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। अगर आपने UP PET नहीं दिया है, तो आप आवेदन नहीं कर सकते।

Vacancy Details || UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026

आयोग ने कुल 708 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों को अलग-अलग श्रेणियों और विभागों के अनुसार बांटा गया है। आइए इसे टेबल के माध्यम से समझते हैं:

Post Wise Details (सामान्य चयन)

विभाग / पद का नामअनारक्षित (UR)SCSTOBCEWSकुल पद
वन रक्षक 12865108431318
वन्य जीव रक्षक 040201020110

Post Wise Details (विशेष चयन / Special Selection)

विशेष चयन के तहत बैकलॉग या विशेष आरक्षित पद भरे जाते हैं:

विभाग / पद का नामअनारक्षित (UR)SCSTOBCEWSकुल पद
वन रक्षक (विशेष चयन)13400195329
जीव रक्षक (विशेष चयन)17003451
नोट: क्षैतिज आरक्षण जैसे महिलाओं, भूतपूर्व सैनिकों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए भी अलग से पद आरक्षित हैं, जिसकी सूची PDF के पेज 8 पर उपलब्ध है। महिलाओं के लिए वन रक्षक में 63, विशेष चयन वन रक्षक में 65 और वन्य जीव रक्षक विशेष में 10 पद आरक्षित हैं।
UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026

Table of Contents

क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation): यदि आप महिला हैं, उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, या स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित हैं, तो आपको क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा। विशेष रूप से महिला अभ्यर्थियों के लिए यह जानना जरूरी है कि उनके जाति प्रमाण पत्र पिता के पक्ष (Father’s side) से निर्गत होने चाहिए, पति के पक्ष से नहीं (नियम 5.5)।

पात्रता और योग्यता

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 फॉर्म भरने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप विभाग द्वारा तय की गई सभी योग्यताएं पूरी करते हैं या नहीं।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

  • अनिवार्य शैक्षिक अर्हता: अभ्यर्थी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण की हो या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य परीक्षा पास की हो।
  • PET-2025: अभ्यर्थी के पास UP PET-2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए।

Preferential Qualification

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 अधिमानी अर्हता का अर्थ है ‘Preference’। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो नीचे दी गई योग्यता वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी:

  • प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में न्यूनतम 2 वर्ष की सेवा की हो।
  • राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का ‘B’ (बी) प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।
  • केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रमाण पत्र हो।
  • किसी खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो। (यह केवल अधिमानी योग्यता है, अनिवार्य नहीं।)

Age Limit || UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026

उत्तर प्रदेश वन विभाग अवर अधीनस्थ सेवा नियमावली 2015 के अनुसार:

न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष
आयु की गणनाआयु की गणना उस कैलेंडर वर्ष की पहली जुलाई को की जाएगी जिसमें रिक्तियां विज्ञापित की गई हैं। यानी आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर होगी।

आयु में छूट (Age Relaxation):

  • UP के SC/ST/OBC वर्ग, और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार (आमतौर पर 5 वर्ष) छूट दी जाएगी।
  • अन्य राज्यों के छात्रों को आयु में कोई छूट नहीं मिलेगी।

Salary Details (वेतनमान)

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक एक बहुत ही सम्मानित और स्थायी पद है। इसका वेतनमान 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार इस प्रकार है:

पे लेवल (Pay Level)लेवल – 2
वेतन बैंड (Pay Band)₹19,900 से लेकर ₹63,200 तक।
  • इसके अलावा सरकार द्वारा दिए जाने वाले अन्य भत्ते (महंगाई भत्ता, आवास भत्ता आदि) भी समय-समय पर देय होंगे।

Application Fee

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक स्तर पर सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क बहुत ही मामूली रखा है:

श्रेणीआवेदन शुल्कऑनलाइन प्रक्रिया शुल्ककुल शुल्क
अनारक्षित (General)₹ 0₹ 25/-₹ 25/-
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)₹ 0₹ 25/-₹ 25/-
अनुसूचित जाति (SC)₹ 0₹ 25/-₹ 25/-
अनुसूचित जनजाति (ST)₹ 0₹ 25/-₹ 25/-

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • यह मात्र ₹25 का शुल्क ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का शुल्क है।
  • जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा का अलग से शुल्क देना होगा। मुख्य परीक्षा का शुल्क एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले जमा करना अनिवार्य होगा।

Double Verification Mode (डबल वेरिफिकेशन): कई बार फीस कटने के बाद भी आवेदन पत्र अपडेट नहीं होता। ऐसे में UPSSSC ने “Update Your Transaction ID by Double Verification” का विकल्प दिया है। यदि फीस जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट नहीं निकल रहा है, तो वेबसाइट के Homepage पर Applicant Segment में जाकर इस विकल्प का इस्तेमाल करें और अपना फॉर्म पूर्ण करें।

Important Dates || UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं, इन्हें ध्यान से नोट कर लें:

विज्ञापन जारी होने की तिथि23-04-2026
ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करना शुरू30-06-2026
ऑनलाइन आवेदन / शुल्क सबमिट करने की अंतिम तिथि 20-07-2026
शुल्क समायोजन (Fee Adjustment) एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि27-07-2026
लिखित परीक्षा की तिथिइस विषय में आधिकारिक सूचना उपलब्ध नहीं है।
सुझाव: अंतिम तिथि (20 जुलाई 2026) का इंतजार न करें, सर्वर डाउन होने से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया काफी कठिन और पारदर्शी है। चयन मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरा होगा:

  • लिखित परीक्षा (Written Exam): PET-2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की मुख्य परीक्षा देंगे।
  • शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST & PET): जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा पास करेंगे, उन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। (यह अर्हकारी/Qualifying प्रकृति का होता है)।
  • चिकित्सा परीक्षा (Medical Test): अंत में मेडिकल फिटनेस जांची जाएगी।
  • अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही बनेगी।

Physical Standards and Efficiency Test (PST & PET)

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 फारेस्ट गार्ड की नौकरी के लिए शारीरिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार मापदंड इस प्रकार हैं:

शारीरिक मानक परीक्षा (Physical Standard Test – PST)

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए:

ऊंचाई (Height)सामान्य/OBC/SC के लिए 168 सेमी। (ST के लिए 160 सेमी)
सीना (Chest)सामान्य/OBC/SC के लिए 84 सेमी। (ST के लिए 82 सेमी)

महिला अभ्यर्थियों के लिए:

ऊंचाई (Height)सामान्य/OBC/SC के लिए 152 सेमी। (ST के लिए 147 सेमी)
वजन (Weight)महिला अभ्यर्थियों का वजन 45 से 58 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET)

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 यह परीक्षा केवल पास (Qualifying) करनी होती है, इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ते:

पुरुष (Male)10 किलोग्राम का भार (वजन) लेकर 04 घंटे में 25 किलोमीटर की दौड़/पैदल चाल पूरी करनी होगी।
महिला (Female)बिना किसी भार के 04 घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़/पैदल चाल पूरी करनी होगी।
चेतावनी: जो अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में जानबूझकर गलत रिपोर्ट देने का प्रयास करेंगे, उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मेडिकल टेस्ट (Medical Examination): फिजिकल पास करने वालों का ही मेडिकल होगा। मेडिकल बोर्ड द्वारा नॉक-नी (Knock-Knee), बो-लेग्स (Bow-Legs), फ्लैट फीट, वैरीकोज वेन्स, दूर एवं निकट दृष्टि, कलर ब्लाइंडनेस (Color Blindness), और श्रवण परीक्षण (Hearing test) की कड़ाई से जांच की जाएगी। इसलिए आवेदन से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपको इनमें से कोई गंभीर शारीरिक समस्या न हो।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 || Exam Pattern

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 नोटिफिकेशन के पेज 13 और 15 के अनुसार, मुख्य परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार होगा:

प्रश्नों का प्रकारवस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय (Objective MCQs)
कुल प्रश्न100 प्रश्न
कुल अंक100 अंक (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का)
समय अवधि120 मिनट (2 घंटे)
नकारात्मक अंकन (Negative Marking)हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (25%) अंक काटे जाएंगे।

भाग और विषय का विवरण:

भागविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
भाग-1विषयगत ज्ञान (Subject related Knowledge)5050120 मिनट (2 घंटे)
भाग-2प्रारंभिक स्तर की गणित एवं जीव विज्ञान1515
भाग-3कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं1515
भाग-4उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी2020
योगकुल100100

Documents Required

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 आवेदन करने और बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:

UP PET-2025 का रजिस्ट्रेशन नंबर / स्कोरकार्ड
10वीं (High School) की मार्कशीट और प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के लिए)
12वीं (Intermediate) की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC) (UP सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप में)
EWS प्रमाण पत्र (वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय पर आधारित, जो 01-04-2026 से 20-07-2026 के बीच जारी हुआ हो)
निवास प्रमाण पत्र (Domicile)
आधार कार्ड या कोई वैध ID Proof
रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (PET-2025 वाले स्वतः अपलोड हो जाएंगे)
  • नोट: सभी प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि यानी 20-07-2026 तक निर्गत होने चाहिए।

EWS वर्ग के लिए विशेष ध्यान दें: जो अभ्यर्थी आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) श्रेणी में आवेदन कर रहे हैं, उनका EWS सर्टिफिकेट 01 अप्रैल 2026 से 20 जुलाई 2026 के बीच का बना होना चाहिए और वह वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय पर आधारित होना चाहिए। पुराना सर्टिफिकेट मान्य नहीं होगा और आवेदन रद्द हो सकता है।

आवेदन प्रक्रिया

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 आवेदन केवल UPSSSC की वेबसाइट (upsssc.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम से भेजे गए फॉर्म निरस्त कर दिए जाएंगे।

स्टेप-बाय-स्टेप अप्लाई करने का तरीका:

  • वेबसाइट पर जाएं: UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in खोलें।
  • विज्ञापन खोजें: Homepage पर ‘Live Advertisement Segment’ में विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2026 पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करें: “Applicant Authentication/Login Through PET Registration Number” पर क्लिक करें। आप OTP या पर्सनल डिटेल्स के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं।
  • विवरण भरें: लॉगिन करने के बाद आपका नाम, माता-पिता का नाम आदि जानकारी स्वतः आ जाएगी। आपको अपनी 12वीं की शैक्षिक योग्यता (बोर्ड का नाम, पास करने का वर्ष, रोल नंबर आदि) भरनी होगी।
  • फोटो और हस्ताक्षर: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 में अपलोड की गई फोटो और हस्ताक्षर अपने आप स्क्रीन पर आ जाएंगे, इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।
  • अन्य विवरण और घोषणा: आपको पदों की वरीयता (Preference) चुननी होगी (यदि लागू हो) और डिक्लेरेशन पर ‘Yes’ टिक करना होगा।
  • फीस भुगतान: Credit/Debit card, UPI, या SBI e-challan के माध्यम से ₹25/- शुल्क का भुगतान करें।
  • प्रिंटआउट: फीस जमा होने के बाद फॉर्म फाइनली सबमिट हो जाएगा। अपने “Application Form” का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें, यह भविष्य में काम आएगा।

Correction in Application Form

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 यदि फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो अभ्यर्थी अंतिम तिथि (27-07-2026) तक अपने फॉर्म में सुधार (Modify) कर सकते हैं।

  • कैसे सुधारें? Applicant’s Dashboard पर PET रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें और “Modify Application” बटन पर क्लिक करें। पंजीकृत मोबाइल पर OTP आएगा।
  • किन चीज़ों में सुधार हो सकता है? पत्राचार का पता, EWS/आरक्षण श्रेणी, जेंडर, अनिवार्य योग्यता डिटेल्स आदि अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2026 के बाद कोई भी त्रुटि सुधार संभव नहीं होगा।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: Admit Card, Answer Key, Result & Merit List

  • Admit Card: मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र (Admit Card) परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले UPSSSC की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले शॉर्टलिस्ट हुए छात्रों को मुख्य परीक्षा की फीस जमा करनी होगी। (इस विषय में आधिकारिक सूचना (तिथि) अभी उपलब्ध नहीं है।)
  • Answer Key: परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जिस पर आप आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
  • Result & Merit List: लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर रिजल्ट जारी होगा। यदि परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में होती है, तो नॉर्मलाइजेशन (Normalization) की प्रक्रिया लागू की जाएगी।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: Important Instructions & Common Mistakes

  • एक से अधिक आवेदन: एक ही अभ्यर्थी द्वारा एक से अधिक फॉर्म भरने पर अंतिम सबमिट किया गया फॉर्म ही मान्य होगा और बाकी निरस्त कर दिए जाएंगे।
  • गलत जानकारी: यदि कोई अभ्यर्थी अपनी जन्मतिथि, योग्यता या अन्य जानकारी गलत भरता है या छिपाता है, तो उसे आयोग की परीक्षा से ‘डिबार’ (Debar/प्रतिवारित) कर दिया जाएगा।
  • विवाह से जुड़ा नियम: ऐसे पुरुष/महिला अभ्यर्थी जिनकी एक से अधिक जीवित पत्नी/पति हों, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे (जब तक महामहिम राज्यपाल से छूट न मिली हो)।
  • डबल वेरिफिकेशन: शुल्क कटने के बाद अगर फॉर्म सबमिट नहीं होता, तो दुबारा फीस न कटवाएं, बल्कि ‘Update Your Transaction ID by Double Verification’ विकल्प का उपयोग करें।

Preparation Tips & Students Advice (तैयारी के टिप्स) || UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026

  • पर्यावरण पर जोर: भाग-1 (पर्यावरण और वन) से 50 प्रश्न आएंगे। इस सेक्शन पर सबसे ज्यादा फोकस करें। राष्ट्रीय उद्यानों, बाघ रिजर्व, और यूपी के स्थानीय वनों के बारे में अच्छी किताबें पढ़ें।
  • फिजिकल की तैयारी अभी से करें: 25 किलोमीटर की पैदल चाल (10kg वजन के साथ) आसान नहीं होती। पढ़ाई के साथ-साथ सुबह-शाम लंबी सैर (Walking/Running) का अभ्यास शुरू कर दें।
  • नेगेटिव मार्किंग का ध्यान रखें: 1/4 नेगेटिव मार्किंग है, इसलिए परीक्षा में तुक्के (Guesswork) लगाने से बचें।

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 Official Notification Download Pdf

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 Official UPSSSC वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती 2026 प्रकृति प्रेमियों और सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। 708 पदों की इस भर्ती में सबसे बड़ा फिल्टर “PET-2025” है। यदि आपने PET 2025 दिया है, तो आज ही अपनी तैयारी शुरू कर दें। छत्तीसगढ़ (CG) सहित अन्य राज्यों के छात्र भी बिना किसी झिझक के सामान्य श्रेणी में फॉर्म भरें, बशर्ते उन्होंने PET 2025 पास किया हो। 20 जुलाई 2026 से पहले फॉर्म अवश्य भर लें।

The Education Desk

I am a passionate and dedicated writer who specializes in creating informative content related to Government Jobs, Private Jobs, Sarkari Yojana, Admit Cards, Results, and Education News. He focuses on providing accurate, easy-to-understand, and up-to-date information that helps students and job seekers stay informed about the latest opportunities and official updates. With a keen interest in education and career-related topics, Ekant Kaushik aims to make reliable information accessible to every reader through clear and user-friendly content.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026 | 708 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल Big Opportunity”

Leave a Comment